RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 फ़रवरी।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस समारोह 19 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोग के सचिव पुनीत कुमार गोयल ने आयोग के प्रमुख गतिविधियों, सफल प्रकरणों और आयोग का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
इस समारोह मे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने सम्बोधन मे उन्होने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के द्वारा की जा रही सक्रिय गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने वन अधिकार कानून के क्रियान्यवयन और अनुश्रवण की दिशा मे महत्ती भूमिका निभाई है। मंत्रालय आयोग के साथ मिलकर अनुसूचित जनजाति समाज के बेहतर, सम्मानपूर्ण जीवन जीने, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए साथ मिलकर लगातार कार्य करता रहेगा। अपने सम्बोधन मे उन्होने केंद्र सरकार के स्तर से अनुसूचित जनजाति समाज के लिए की जा रही विशिष्ट पहलों की भी चर्चा की और कहा कि उनका मंत्रालय अनुसूचित जनजाति वर्गों की शिक्षा के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, नेशनल ओवरशीज़ छात्रवृति जैसे विशिष्ट पहल कर रहा है। इसके अलावा एक विशेषीकृत विकास योजना की दिशा मे केंद्र सरकार ने देश भर के जनजाति समाज मे से कुल 75 ऐसे समुदायों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के रूप मे चिन्हित किया है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे उन्होने आयोग के विषय मे विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से वर्तमान आयोग लगातार देशभर के अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच भ्रमण कर रहा है। आयोग अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 100 दिवस की कार्य योजना बना कर देश के विभिन्न राज्यों, जिलों, सार्वजनिक उपक्रमों की समीक्षा भी कर रहा है। उन्होने आयोग द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए आयोग लगातार प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम के दौरान आयोग के सदस्य निरूपम चाकमा, डॉ. आशा लाकड़ा, जाटोतु हुसेन ने भी आयोग मे अपने अनुभव साझा किए और अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य वड़ेपल्ली रामचंदर सहित अन्य राष्ट्रीय आयोगों के अध्यक्ष, सदस्य, सचिव सहित अनुसूचित जनजाति समुदायों के प्रतिनिधिगण, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोग के संयुक्त सचिव अमित निर्मल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उदघाटन सत्र के पश्चात जनजातीय समुदायों की प्रगति, विकास, कौशल, उद्यमिता आधारित विभिन्न सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के विशेषज्ञों, दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं ने अपने विचार साझा किए।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग एवं आईटीडीए द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:जनगणना कार्य को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक, सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित कार्य करने का निर्देश।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता! छात्र-कवियों और कवयित्रियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक कविताएँ,15 सितम्बर को होंगे पुरस्कृत।

rktvnews

पटना:उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर आयोजित शारदीय नवरात्र के महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment