RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश:उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने सभी स्कूलों में शौचालय, पेयजल व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी शैक्षणिक इंडिकेटरों में सुधार, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रखंडवार उपलब्धियों और कमियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिह्नित कर तुरंत आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं। साथ ही, विद्यालय स्तर पर इसका नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया। शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी और अनुशासित बनाए रखने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति की भी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। आगे बैठक में ”परियोजना रेल” एवं ”अपार” पहचान संख्या से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि इसके शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए और सभी पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ सुनिश्चित कराया जाए। विद्यालयों में आधारभूत संरचना, नामांकन, सूचना एवं संचार तकनीक आधारित प्रयोगशाला और स्मार्ट कक्षा की स्थिति की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने चिह्नित कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आगे जिले की समग्र शैक्षणिक रैंकिंग एवं प्रमुख प्रदर्शन सूचकों की समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, उन पर विशेष ध्यान देते हुए प्रखंडवार सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उप विकास आयुक्त ने कार्य में कोताही बरतने वाले शिक्षकों व कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त ने शत प्रतिशत स्कूलों में शौचालय, पेयजल, मरम्मत कार्य, स्कूलों का बाउंड्री निर्माण व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंडों के संबंधित शिक्षा पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, डीएमएफटी सेल, जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:स्वच्छता से खुलता है समृद्धि का द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रायपुर:मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने पदनाम परिवर्तन पर जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर:18 जनवरी को बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लगेगा शिविर।

rktvnews

वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

Leave a Comment