RK TV News
खबरें
Breaking News

गया: जिलाधिकारी ने पितृपक्ष मेला की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/गया(बिहार)03 जुलाई। इस वर्ष पितृपक्ष मेला 06 सिंतबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर 2025 तक आयोजित रखेगा। इस वर्ष पिछले वर्ष के अपेक्षा और अधिक तीर्थयात्रियों की आने की पूरी संभावना है। पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के उद्देश्य से किये जा रहे तैयारियों का समीक्षा जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने कोषांगवार किया। उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभी से ही अपने कोषांग में अधीनस्थ पदाधिकारी, अभियंता एवं संबंधित नामित स्वमं सेवी सम्मानित व्यक्तियों के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए, जो भी कमियां पायी जाती है उसे युद्धस्तर में ठीक करवाये, ताकि मेला अवधि में पितृपक्ष मेला की खूबसूरती में और चार चांद लग जाये।
बुधवार को मुख्य रूप से मेल क्षेत्र के सड़क, नाली, स्वास्थ्य, विधुत एवं प्रकाश व्यवस्था के संबंध में कार्यो पर समीक्षा की गई।
सड़क मरम्मती के लिये अब तक 37 सड़को की सूची दी गयी है जिसमे 25 सड़क पथ निर्माण विभाग की पड़ती है। उपरोक्त सभी सड़को को तेजी से ठीक करवाने को कहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि निगम की खराब सड़को का सर्वे हो गया है, प्राक्कलन बनाया जा रहा है, तेजी से सड़क बनायी जाएगी।
ज़िला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी को स्पष्ट कहा कि पितृपक्ष मेला संबंधित सभी वेदी स्थल, तालाब, मंदिर पहुचने के लिये मुख्य सड़कों पर पर्याप्त साइनेज लगवाए। ताकि यात्रियों को पता चल सके कि किस स्थान से किस वेदी स्थल कितनी दूरी पर है।
डीएम ने नगर आयुक्त और आरसीडी के पदाधिकारी को कहा कि सभी सड़को की प्रॉपर पेंटिंग भी करवाये।
डीएम ने बुडको के अभियंता को निर्देश दिया है कि शहरी क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिये अगले 10 जुलाई के बाद से सड़कों को नही खोदा जाए।
स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा में डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि पितृपक्ष मेला के दृष्टिकोण से मेला क्षेत्र में चिकित्सको की उपलब्धता के लिये विभाग से अधियाचन कर ले। डेंगू से बचाव के लिये अभी से ही तालाबो, नालियों, एवं मेला एरिया के वार्डो में एन्टी लार्वा का छिड़काव करवाये।
यात्रियों को कोई परेशानी नही हो इसके लिये निजी अस्पताओ के साथ बैठक करते हुए उपचार का रेट निर्धारण कर ले, ताकि ज्यादा पैसा यात्रियों से उपचार के नाम पर नही शोषण किया जाए।
विधुत एवं प्रकाश व्यव्स्था के समीक्षा में डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में खराब हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट को तेजी से चालू करवाये। मेला क्षेत्र के जर्जर तारो को तेजी से बदलवाना सुनिश्चित करे। मेला क्षेत्र में विधुत ऑडिट करवाये ताकि बिजली संबंधित कोई घटना नही हो सके।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन, अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग, ज़िला पर्यटन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, स्वमं सेवी सामाजिक व्यक्ति सहित कोषांग के वरीय एव नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का किया जा रहा है संचालन :जिलाधिकारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में एआई विकास पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन – एआई का महाकुंभ – को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ में दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में निरंतर प्रयास।

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

मोतीहारी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के बीच बाल विवाह,जीवन कौशल को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment