RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:विश्व साइकिल दिवस पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)03 जून।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। प्रातः 5:30 बजे जिला खेल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को साइकिल का स्वास्थ्य के प्रति उपयोग पर प्रकाश डालने हुए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रैली में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल समन्वयक, प्रशिक्षक माणिक हेमब्रम एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की सहभागिता विशेष रूप से प्रेरणादायक रही। वर्तमान में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर कार्यरत होने के बावजूद वे नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। युवावस्था में वे एक उत्कृष्ट एथलीट एवं चैंपियन खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी यह संदेश देती है कि उम्र और पद कभी भी फिटनेस तथा खेल गतिविधियों के प्रति समर्पण में बाधा नहीं बनते। वे स्वयं साइकिल चलाकर समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
दुमका से प्रारंभ हुई इस रैली का सफल समापन बासुकीनाथ में हुआ। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से साइकिल चलाने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से स्वस्थ समाज एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

Related posts

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र आरा को दुसरी बार मिला राज्य स्तरीय द्वितीय अवार्ड।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद संस्थान सह जागरण वार्ड क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन।

rktvnews

सारण:सेवा मतदाताओं ( सर्विस वोटर्स) द्वारा डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में किया जायेगा जमा।

rktvnews

पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment