RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बक्सर:04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।

डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस से संबंधित बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार )27 फ़रवरी।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजनों की कार्य योजना की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत सभी विद्यालय, महाविद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय में शत प्रतिशत अलबेन्डाजोल की एक गोली से आच्छादित करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अलबेन्डाजोल की एक गोली से आच्छादित करवाना सुनिश्चित करेंगे।
04 मार्च 2025 को जिले के सभी विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर 01 साल से अधिक एवं 19 साल आयु वर्ग के बच्चे एवं किशोर /किशोरियों को कृमि से मुक्ति के लिए अलबेन्डाजोल (400 मि०ग्रा०) की एक गोली खिलायी जायेगी।
कृमि से अनेक बिमारियों में प्रमुख एनिमिया, मानसिक एवं शारीरिक बिकास में बाधक है। दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी एवं भूख नहीं लगना इसके प्रमुख लक्षण है। हर वर्ष यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है।
इस वर्ष भी जिले के 1262 सरकारी विद्यालय 293 प्राईवेट विद्यालय एवं सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर दस लाख चालीस हजार चार सौ बच्चों एवं किशोर /किशोरियों को अलबेन्डजोल की एक खुराक दी जायेगी। 01 से 05 वर्ष के बच्चों को आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा एवं 5 से 19 वर्ष के किशोर / किशोरियों को विद्यालय के शिक्षक स्वंय दवा खिलायेगे। आशा कार्यकर्ता अपने पोषक क्षेत्र में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता को सहयोग करेगी।
छुटे हुए बच्चों एवं किशोर / किशोरियों को 07.03.2025 (मॉप अप दिवस) को दवा खिलायी जायेगी। बताया गया कि अलबेन्डाजोल की दवा पूर्णतः सुरक्षित है।

Related posts

दरभंगा:फ़रोग-ए-उर्दू सेमिनार व मुशायरा एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

अमित सोनी की नई फिल्म “क्राइम कॉमेडी कर्मा “हुई लॉन्च।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीडीसी ने चिरैया प्रखंड के बाराजयराम पंचायत के आवास सहायक की सेवा की समाप्त, घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल।

rktvnews

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: प्याज से लदे गाड़ियों को झंडी दिखाकर किया रवाना!₹25 किलो प्याज उपभोक्ताओं को होगा उपलब्ध: विशाल सिंह

rktvnews

Leave a Comment