RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आम लोगों ने दिल खोलकर किया जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का स्वागत : आनंद मिश्रा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फ़रवरी। जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सोमवार को बड़हरा के होटल साकेत इन से सारण के अमनौर तक गई। इस यात्रा के तहत आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं।आनंद मिश्रा ने कहा, जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा पटना के मरीन ड्राइव स्थित गांधी आश्रम से निकली है। ये यात्रा पूरा बिहार घूमकर वापिस पटना में आकर समाप्त होगी।
मंगलवार को जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा 100 बाइकों के काफिले के साथ बड़हरा के होटल साकेत इन से बबुरा चौक बड़हरा तक गए, फिर भिखारी चौक होते हुए सारण जिले में प्रवेश किया। वहां से वे गांधी चौक, म्यूनिसिपैलिटी चौक, पीर बाबा मजार दरोगा राय चौक, मां कात्यायिनी मंदिर, शहीद चौक गरखा, कटसा चौक परसा, भेलदी थाना के पास से होते हुए जलालपुर चौक अमनौर, अमनौर बाजार होते हुए एसएस अकादमी बसंतपुर अमनौर तक गए। यहीं पर उन्होंने अपने काफिले के साथ रात्रि विश्राम किया। बता दें कि जगह-जगह पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इनका स्वागत फूल माला से किया। वहीं, आनंद मिश्रा ने कई जगहों पर रुककर जनता को संबोधित भी किया। 100 बाइकर्स के काफिले के साथ निकली इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने तथा पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन परखना है। जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा ने 10वें जिले सारण में प्रवेश किया है। पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर के बाद जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा सारण पहुंची।

Related posts

भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के विरुद्ध अश्लीलता के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पत्र दायर!ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय ने दायर किया परिवाद।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया, प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

बागपत:कौशल विकास केन्द्र अग्रवाल मण्डी टटीरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

हर माता-पिता को अपने बच्चों को अनुशासन, शिक्षा और संस्कार देना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने सोमनाथ चटर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

महिलाओं की मदद के लिए दरभंगा के सात प्रखण्डों में बनेंगे जीविका दीदी अधिकार केन्द्र।

rktvnews

Leave a Comment