RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अपहरण के 6 घंटे में अपहृत बरामद, सभी अभियुक्त गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 7 सितम्बर। भोजपुर की बिहिया पुलिस ने अपहरण की घटना के 6 घंटे में ही अफरीदी व्यक्ति को बरामद कर लिया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में वादी सूरज कुमार ओझा द्वारा बिहिया थाना में कांड संख्या 215/23 दिनांक 5/9/23 दर्ज कराया गया है। आवेदन में सूरज कुमार ओझा ने लिखा है कि वे अपने पिता संजय कुमार ओझा के साथ स्टेशन रोड बिहिया से अपने घर और गाँव फिलंगी की ओर जा रहे थे। रास्ते में जब दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़िया के पास राजकीय उत्क्रमित विद्यालय पहुंचे तो तीन नामजद लोगों ने मेरे पिता के साथ गाली गलौज किया और जबरजस्ती उन्हे नीले रंग के कार में बैठा कर लेकर चले गये। इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपहृत व्यक्ति की बरामदगी हेतू भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में बिहिया थानाध्यक्ष, डीआईयू की टीम एवं सशस्त्र पुलिस की गठित विशेष टीम ने गुप्त जानकारी और तकनीकी सूचना के आधार पर इस कांड के नामजद तीनों अभियुक्तों को 5 सितंबर की रात्रि कोईलवर के ज्ञानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस टीम ने अपहृत संजय कुमार ओझा को ज्ञानपुर स्थित आम के बगीचे से बरामद कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने मनोज पांडे, साहेब पासवान और राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

भोजपुर:गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व उत्तराखंड के माले सचिव ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

गिरिडीह में रीडिंग कैंपेन – “मेरी किताब, मेरी कहानी” के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में बाल सांसदों का चुनाव संपन्न , नवनिर्वाचित सांसदों/पार्षदों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

युवा राष्ट्रीय जनता दल,भोजपुर की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment