RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार व पुलिस बल द्वारा बरामद 8 पीएम अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अप्रैल। भोजपुर जिला के करनामेपुर तथा बहोरनपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ महुआर गाँव के पास से मोटरसाइकिल सवार बीरबल यादव के पास से 81 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस संबंध मे करनामेपुर थाना मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बीरबल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के महुआर गाँव के चंद्रिका यादव का पुत्र बताया जाता है। वहीं बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुरुषोत्तमपुर और लच्छू टोला गाँव से 124 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पुरुषोत्तमपुर रोड पर वीर कुंवर सिंह स्मारक के पास से तीन पेटी मे 120 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब 21.6 लीटर बरामद किया। पुलिस को देख सिर पर शराब की पेटी लेकर आ रहे तीन शराब धन्धेबाज शराब की पेटी फेंक कर फरार हो गये। एक अन्य मामले मे थानाध्यक्ष अजय कुमार ने लच्छू टोला गाँव के पास से अर्जुन यादव को 375 एम एल का चार पीस इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब 1.5 लीटर बरामद किया। पुलिस ने अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह लक्षू टोला गाँव के रामनाथ यादव का पुत्र बताया जाता है। दोनो मामलों मे बहोरनपुर थाना मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related posts

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय से पौधे लगाकर की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत।

rktvnews

देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले एक कदम के तहत प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

अमित शाह ने आज बेंगलुरु में ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।

rktvnews

चितौड़गढ़:उप मुख्यमंत्री ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलैंडर का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment