RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्व.श्रीभगवान चौबे की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा व गरीबों में अंगवस्त्र वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फ़रवरी। मंगलवार को अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी स्वर्गीय भगवान चौबे की तृतीय पुण्यतिथि पर गोढ़ना रोड स्थित आवास पर श्रद्धांजली सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने इनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उनके पुत्र समाजसेवी अमरेंद्र चौबे ने बताया कि मेरे पिताजी एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ सादा जीवन उच्च विचार के तहत सेवा करते रहे ।गरीबों के लिए उनके मन में एक विशेष सहयोग की भावना रहती थी।इस अवसर पर जरूरतमंद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही माता जी श्यामा देवी द्वारा कुछ ब्राह्मण को खाना खिलाकर और अंग वस्त्र देकर उनका आशीर्वाद लिया।
इसके साथ ही दो दर्जन गरीबों को अंगवस्त्र देते हुए खाना खिलाया गया।पिताजी पांच भाई और दो बहन थे और पाँचों भाई स्टेट बैंक में कार्यरत थे , पिताजी आरा स्टेट बैंक नवादा से 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे जिनका जन्म भोजपुर जिला के गड़हनी प्रखंड के धमनिया ग्राम में हुआ था । उक्त अवसर पर दैनिक भास्कर अखबार के जोनल मैनेजर गोपाल पाठक ,आरा के चीफ ब्यूरो राकेश सिंह, अवध बिहारी चौबे ( एसबीआई मैनेजर), रिपोर्टर समिर अख़्तर मुकेश केशरी, अमरेन्द्र मिश्रा, टीएल सूर्यमणि तिवारी, सतीशचन्द्र मिश्रा, डॉ जितेंद्र शुक्ला, पिंटू चंद्रवंशी सहित मंजू देवी, रिंकी उपाध्याय, मुना उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, दिनेश तिवारी ,विनोद चौरसिया, पिंटू चन्द्रवंशी ,आशीष तिवारी , दामोदर पाण्डेय, मंटू कुशवाहा, अजित मिश्रा, विकास पांडेय, उमेश कुमार, अमित कुमार ,नन्दन उपाध्याय, श्रीभगवान तिवारी, पप्पू सिंह, रवि सिंह, बुटन प्रशाद ,राकेश पांडेय धर्मेंद्र कुमार आदि लोगों ने स्व चौबे के तैलचित्र पर पुष्प माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

Related posts

दुमका:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या,नियमानुसार ढंग से निष्पादित करने के लिए अधिकारियों को दिया निदेश।

rktvnews

रायपुर : दो पीढ़ियों का सपना हुआ साकार, कमार परिवारों की बदली जिंदगी।

rktvnews

चिराग पासवान की तरह ही जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान कर रहे घायलों की मदद।

rktvnews

मोतीहारी:माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण समिति की बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़ : नशे के ऑफर को ‘ना‘ कहना सीखना होगा : जिला कलेक्टर

rktvnews

भोपाल: गोकुल सोनी की कहानी “चीटर” का हुआ नाट्य मंचन।

rktvnews

Leave a Comment