RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

युवतियों व महिलाओं ने भाई के दीर्घायु होने के लिए किया बहुला व्रत।

सहजौली में बहुला व्रत की कथा सुनती कन्याएं एवं युवतियां

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 सितम्बर। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को भाई की कुशलता और दीर्घायु होने की कामना को लेकर कन्याओं, युवतियों और महिलाओं ने बहुला व्रत किया। पूरे दिन व्रत रहकर कन्याओं, युवतियों और महिलाओं ने शाम को बहुला की कथा सुना। आचार्य पंडित दिनेश मिश्रा ने सहजौली गाॅव की अनेकों कन्याओं, युवतियों और महिलाओं को बहुला व्रत की कथा सुनाया। सभी व्रत्तियों ने भक्ति भाव से विभोर होकर कथा सुना। कथा सुनने मे सुधांशु,हिमांशु, स्वीटी, अंजलि कीर्ति, प्रिया, वंशिका, भोला, आकृति, पूनम, मीठी, सीठी सहित बड़ी संख्या में युवतियाॅ, कन्याएं और महिलायें शामिल थीं। व्रत के बाद सभी ने पारण किया। भादो महीने में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी तथा बहुला व्रत किया जाता है।

Related posts

डीआरआई ने तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम किया, न्हावा शेवा बंदरगाह पर “ऑपरेशन फायर ट्रेल” में 35 करोड़ रुपये के चीनी पटाखे जब्त किए।

rktvnews

भोपाल में भूमाफियों का राज 247लोगों का प्लॉट भी कर रहे कब्ज़ा, प्रशासन से गुहार।।

rktvnews

भोजपुर:पंक्तिबद्ध होकर शिक्षकों के चरण पर गुलाल रखकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वचन : प्राचार्य

rktvnews

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार।

rktvnews

ग्वालियर:प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखे गए डाक मत पत्र।

rktvnews

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

rktvnews

Leave a Comment