RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग पर आरा में ऐपवा ने मार्च निकाला।

जनगणना और परिसीमन की शर्त हटे:इंदू सिंह

पिछड़ों,अतिपिछड़ों व एससी/एसटी को उचित प्रतिनिधित्व मिले:संगीता सिंह

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई।महिला आरक्षण कानून से जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने,संसद की वर्तमान संख्या के आधार पर बिना शर्त महिला आरक्षण कानून तुरन्त लागू करने,महिला आरक्षण में पिछड़ी, अतिपिछड़ी व एससी/एसटी जातियों और वंचित समुदायों का उचित प्रतिनिधित्व यानी महिला आरक्षण के भीतर आरक्षण आदि की मांग पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन (ऐपवा) ने भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा से मार्च निकाला जो बस स्टैंड जाकर सभा में तब्दील हो गया!बस स्टैंड में सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा राष्ट्रीय पार्षद व जिला सचिव इंदू सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण का उपयोग अपने राजनीतिक एजेंडे यानि परसीमन और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को आगे बढ़ाने के लिए एक बहाने के रुप में कर रही है!
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय पार्षद व नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण को राजनीतिक रुप से विवादास्पद परिसीमन के मुद्दे से अलग नहीं कर रही है और केवल नारी शक्ति की दिखावटी बातें कर रही है!इस तरह का ढोंग और इसे लागू करने में की जा रही लम्बी देरी,एक गहरी पितृसत्तात्मक वास्तविकता को उजागर करती है जो व्यवस्थित रुप से महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को रोक रही है!इसके खिलाफ महिलाएं सड़कों पर है और ऐपवा के नेतृत्व में देश भर में अभियान जारी है!
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय पार्षद व नगर अध्यक्ष शोभा मंडल ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र-युवाओं के आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर की!उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर रही है!उन्होंने यह भी कहा कि नारी सशक्तिकरण के दावों के बीच जीविका दीदियों को काम से हटाने की धमकी दी जा रही है!ऐपवा जीविका दीदियों की भी लड़ाई लड़ेगी और सरकार को घेरेगी!
कार्यक्रम में संगीता सिंह,इंदू सिंह संध्या पाल,शोभा मंडल,कलावती देवी,आरती कुमारी,ज्ञान्ती देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:घर में जैसा परिवेश उसी प्रकार के विचार एवं संस्कार बाल जीवन में प्रवर्तित होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

आईआईएम मुंबई ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के साथ मिलकर भारत का पहला मीडिया और एंटरटेनमेंट एमबीए लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में सभी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

देश के प्रहरियों एवं उनके परिजनों का सम्मान ही कारगिल शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment