RK TV News
खबरें
Breaking News

पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के रूप में किया प्रमोट।

RKTV NEWS/इंदौर(मध्यप्रदेश)05 दिसंबर। देश की अग्रणी पीआर और कम्युनिकेशन कंपनियों में से एक, पीआर 24×7 ने अपनी 25 साल की यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन देकर उनकी मेहनत और योगदान को सम्मानित किया। इसी कड़ी में, उज्जैन सिंह को उनकी शानदार सेवा और नेतृत्व कौशल के लिए प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के पद पर पदोन्नत किया गया। इससे पहले वे कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।
उज्जैन सिंह 2008 में कंपनी से जुड़े थे, तब से ही उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से पीआर 24×7 को मीडिया मॉनिटरिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वे मीडिया मॉनिटरिंग की हर चुनौती को अवसर में बदलने में माहिर हैं। उनका लक्ष्य कंपनी के मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम को और अधिक सटीक और प्रभावी बनाना है।
पीआर 24×7 के संस्थापक अतुल मलिकराम ने इस अवसर पर कहा, “उज्जैन की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल ने मीडिया मॉनिटरिंग के क्षेत्र में हमारी कंपनी को बेजोड़ बनाया है। उनकी टीम पूरे साल 365 दिन काम करती है, जैसा कि हमारे नाम ’24×7′ से जाहिर होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रेसिडेंट के नए पद पर भी उज्जैन कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह प्रमोशन उनके काम के प्रति ईमानदारी और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उज्जैन सिंह ने कहा,”पीआर 24×7 के साथ मेरा यह सफर बेहद खास रहा है। मैं कंपनी के इस विश्वास और सम्मान के लिए आभारी हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि मीडिया मॉनिटरिंग में नए इनोवेशन लाकर इसे और सशक्त बनाया जाए। मेरा उद्देश्य कंपनी को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखना और हमारे क्लाइंट्स को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करना है।”
पीआर 24×7 मीडिया मॉनिटरिंग के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। उज्जैन सिंह और उनकी टीम की समर्पित सेवा ने कंपनी को इस क्षेत्र में बेजोड़ बनाया है। 365 दिन, 24×7 काम करने वाली यह टीम मीडिया मॉनिटरिंग में न केवल सटीकता बल्कि समय पर सेवा देने के लिए भी जानी जाती है।
उज्जैन सिंह का नेतृत्व पीआर 24×7 के मीडिया मॉनिटरिंग को और प्रभावशाली बनाएगा। कंपनी का यह कदम कर्मचारियों के प्रति उसके विश्वास और दीर्घकालिक रणनीतिक लक्ष्यों को दर्शाता है। पीआर 24×7 की यह पहल न केवल अपने कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि ग्राहकों के साथ अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण स्थापना दिवस:51 सालों में बेहतर और बेमिसाल बना है पश्चिम चम्पारण जिला : जिलाधिकारी।

rktvnews

भारत को हिंदुत्व पर गर्व है और हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नई दिल्ली: के. संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में ली शपथ।

rktvnews

भोजपुर : मवेशी से लदी डीसीएम गाडी बरामद।

rktvnews

सीबीआईसी ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (एनटीआरएस) 2023 रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

Leave a Comment