
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अक्टूबर। शनिवार को पटना में त्रिदिवसीय 17-19 अक्टूबर तक टी पी एस कॉलेज,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा ICAMEH 2024 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में देश विदेश के विद्वान उपस्थित रहे।आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विभिन्न संस्थानों से शोधार्थी आए थे। जिसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के शोधार्थियों भी शामिल रहे। शोधार्थियों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन देना था। इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में एस बी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना कुमारी की शोधार्थी पूजा कुमारी के पोस्टर प्रेजेंटेशन की काफी सराहना हुई एवं बेस्ट पोस्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मौके पर भौतिकी के जाने माने प्रोफेसर एच सी वर्मा उपस्थित रहे।
