RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:बाल्मीकि शर्मा के असामयिक निधन पर नगरवासियों ने किया शोक प्रकट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फ़रवरी।अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष, भट्ट भवन आरा के संरक्षक, फुटबॉल के खिलाड़ी और जेपी सेनानी बाल्मीकि शर्मा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इनके निधन पर कई समाजसेवियों, खेलप्रेमियों, बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि बाल्मीकि शर्मा का निधन ब्रह्मभट्ट समाज के साथ आरा वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। ये अनेक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्यो में योगदान देते थे।जेपी सेनानी के रूप में बंदी भी बनना पड़ा था।धार्मिक कार्यो एवं फुटबाल खेल में भी रुचि रखते थे। वही लोजपा रामविलास के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने अपने शोक संवेदना में कहा कि इनके निधन से समाज में अपूरणीय क्षति हुई है। ये अग्रज की भूमिका में मुझे सदैव मार्ग दर्शित करते थे। समाज के लिए अतुलनीय योगदान के लिए समाज सदैव याद रखेगा।भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, रालोमो के प्रदेश सचिव सुनील पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े यशवन्त नारायण ने कहा कि बाल्मीकि शर्मा का निधन आरा के युवा समाजसेवी के लिए काफी दुखद है।
सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय, कलाकार कमलेश कुंदन, राजा तिवारी, डा जितेंद्र शुक्ला, शशि कुशवाहा, डॉ ईशा, शिव जी सिंह सहित कई समाजसेवियों ने भी शोक संवेदना प्रकट किया है। जिसमें मनोरंजन भट्ट,डॉ कुमार भरत जी, हरेराम राय, पुटुश भट्ट, उदय भट्ट, प्रदुमन्न शर्मा, विनोद राय, अरविंद राय, अनिल शर्मा,दिलीप कुमार पंकज, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ शर्मा, अनिल तिवारी बनारस,असीम कुमार टुनटुन,सुरेंद्र राय, अरुण कुमार,कुमार विनय आदि रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भारत के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को कोलंबिया में वृक्षारोपण अभियान के साथ वैश्विक गति मिली।

rktvnews

केंद्रीय सचिव अमित अग्रवाल ने वैश्विक कल्याण के लिए सस्ती दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर बल दिया।

rktvnews

किसानों को हर हाल में मिलें गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment