
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 फ़रवरी।महाराजा कॉलेज के वरीय चार सदस्यों का अवकाश ग्रहण करने पर कॉलेज परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो आलोक कुमार तथा प्रशाखा पदाधिकारी रमैया कुमार सिंह के नेतृत्व मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। चार वरीय सेवा निवृत कर्मियों में सर्वश्री सुरेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह , अजय कुमार सिंह एवं रमेश कुमार को सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई और शुभकामना दी गई। कालेज के प्रधानाचार्य प्रो आलोक कुमार और प्रशाखा पदाधिकारी रमैया कुमार सिंह द्वारा इन कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर , फूल माला मिठाई खिलाकर सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति पत्र सोपा को हस्तगत कराया गया। प्राचार्य ने सबको लंबे समय तक कॉलेज की सेवा करने , सबसे अच्छे व्यवहार रखने, कॉलेज की गरिमा बढ़ाने और कुशलता के साथ कार्य करने के लिए बधाई और आभार भी प्रकट किया। प्रो कुमार ने कहा कि आप सबों की सेवा को कॉलेज परिवार सदा याद रखेगा।
आशा है कि आप सभी महाराजा महाविद्यालय से अपना लगाव एवं जुड़ाव बनाए रखेंगे। इस अवसर पर महाराजा कॉलेज कर्मचारी संघ के सचिव अनिल कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।
