RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित राज्यपाल ने आयु और क्षमता के अनुसार सभी से योगाभ्यास करने का किया आह्वान।

जयपुर/राजस्थान 21 जून। राज्यपाल कलराज मिश्र ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि शरीर, मन एवं बुद्धि को स्वस्थ रखने के लिए आयु और क्षमता के अनुसार योग करना चाहिए।
राज्यपाल मिश्र के सान्निध्य में बुधवार को राजभवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न योगासनों, कपालभांति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी मुद्रा और ध्यान का सबके साथ अभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर-आंगन योग के प्रसार की आवश्यकता जताई। उन्होंने सूर्य नमस्कार को सम्पूर्ण योग का समुच्चय बताते हुए सभी को इसका अभ्यास करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने पातंजलि से प्रारंभ योग की भारतीय संस्कृति को विश्व भर के लिए अनूठी देन बताया।
मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, इससे व्यक्ति में आध्यात्मिक प्रवृत्ति का भी विकास होता है।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल सहित राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पुलिस बल ने योगाभ्यास किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:बिना ताम-झाम के बाईक पर निकला डीएम का काफिला।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखा किया भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment