RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लगातार दूसरी बार ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 26 जून।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह कोटा से लगातार तीसरी बार सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और उन्हे बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा संसद को सूचारू रुप से संचालन करने,एक कुशल संचालनकर्ता, मृदुभाषी और अच्छे व्यवहार वाले जनप्रिय नेता ओम बिरला को पुनः दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनने पर बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं। भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के सहमति से ओम बिरला जी को स्पीकर के लिए नामांकित करने के बावजूद काँग्रेस द्वारा उम्मीदवार देने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा निंदा की गई।भाजपा नेताओं ने कहा कि काँग्रेस का चेहरा आज भी वही है।जहाँ लोकतंत्र की सुंदरता बनाए रखने के लिए एनडीए द्वारा प्रयास किया जाता है,वही इंडी गठबंधन द्वारा हमेशा भारतीय लोकतंत्र का हनन किया जाता है। अभी भी काँग्रेस 1975 वाली इमरजेंसी समय की काँग्रेस से बाहर नही निकल रही है। बार-बार संविधान को खतरे मे डालने का काम करती है,लेकिन एनडीए के मजबुती के आगे इनके मकसद पूरी नही होनेवाली है।
खुशी ब्यक्त और बधाई देनेवालो मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार , ईं.धीरेंद्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,कौशल यादव,सतीश भट्ट,,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी,संजय कुमार सिंह,सुनील कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन,हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,श्रीभगवान सिंह,सुषुमलता, अशोक शर्मा, संतोष तिवारी, धीरज सिंह,संतोष सिंह,निशांत सेंगर,अजय गुप्ता, आलोक अंजन,ममता सिंह,रितुराज, विभु जैन,विजय पासवान, शेख कलामुद्दीन,आदि नेतागण और कार्यकर्ता थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ली आवास विभाग की बैठक।

rktvnews

भोपाल:कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता के अवसान पर राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:रोहतास ने औरंगाबाद को 106 रनों से हराया।

rktvnews

रायपुर : राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग 47,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment