RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

PK का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोले- नीतीश कुमार की ना तो दरोगा बात सुनते हैं, ना ही इंस्पेक्टर और ना ही बिहार के शिक्षक और बैंक।

ब्रिटिश शासनकाल में बिहार से कपास और इंडिगो का निर्यात होता था इंग्लैंड में लगी फैक्ट्री के लिए, उसी तरह आज बिहार से पूँजी और श्रम का निर्यात हो रहा है- प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना (बिहार)04 फ़रवरी।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर उनकी ही सरकार के अधिकारियों द्वारा उनकी ही बात नहीं सुनने पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा आज बिहार में मुख्यमंत्री की ना तो दरोगा बात सुनते हैं, ना ही इंस्पेक्टर और ना ही बिहार के शिक्षक और बैंक। आज बिहार के लोगों की मेहनत से जमा किया हुआ पैसा, बैंकों द्वारा तमिलनाडू, गुजरात आदि राज्यों को दिया जा रहा हैं और उसका परिणाम यह हुआ की मजदूर बिहार के, पूँजी बिहार की जनता की लेकिन फैक्ट्री के मालिक तमिलनाडू और गुजरात के हैं। उसके बाद उन राज्यों में बनी वस्तु को बिहार में आयत किया जाता है और लोगों को महंगे दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। यह उसी तरह है जैसे ब्रिटिश शासनकाल में कपास और नील की खेती बिहार में होती थी पर फैक्ट्री इंग्लैंड में थी जिससे हमारे ही कच्चे माल से बनी वस्तु को हमें ही उच्च दरों पर बेचा जाता था। यह दुर्भाग्य की बात है कि आज भी बिहार की वही स्थिति बनी हुई हैं। यदि बिहार के बैंक बिहार सरकार की बात सुनते या फिर RBI के नियमों का पालन करते तो केवल बिहार की जनता के पैसों से हर वर्ष बिहार में 2 लाख करोड़ का अतिरिक्त निवेश होता। जिससे बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी नहीं करनी पड़ती।

Related posts

पांच एकीकृत एक्वापार्कों की स्थापना की जाएगी।

rktvnews

पूर्व आइएएस डॉ चंद्रगुप्त अशोकवर्धन के निधन से शिक्षा और साहित्य जगत मर्माहत:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- श्री तोमर

rktvnews

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन ने ‘नृत्य रहस्य‘ पुस्तक का किया विमोचन

rktvnews

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment