RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्‍यमंत्री विधानसभा अध्‍यक्ष ने विधानसभा में किया नेवा सेवा केन्‍द्र का शुभारंभ।

ई-लर्निंग कम ई-फैसिलेशन सेन्‍टर के रूप में कार्य करेगा नेवा सेवा केन्‍द्र।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )04फरवरी। मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधानसभा में नेवा सेवा केन्‍द्र का फीता खोलकर शुभारम्‍भ किया। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और राज्‍य सभा के सदस्‍य मदन राठौड सहित विधायकगण भी मौजूद थे।
श्री देवनानी ने बताया कि नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन के इस केन्‍द्र से विधान सभा को पेपरलैस बनाये जाने से संबंधित नेवा माडयूल्‍स का प्रशिक्षण और इससे संबंधित तकनीकी सहायता विधायकगण को उपलब्‍ध करवाई जायेगी। यह केन्‍द्र विधायकगण के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी ई-लर्निंग कम ई-फैसिलेशन सेन्‍टर के रूप में कार्य करेगा। उन्‍होंने बताया कि केन्‍द्र सरकार की राज्‍य की विधान सभाओं को डिजिटल बनाये जाने के लिए नेवा एप्‍लीकेशन का संचालन राजस्‍थान विधानसभा में भी किया जा रहा है।
विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने बताया कि वन-नेशन-वन एप्‍लीकेशन के तहत नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन के उपयोग से राजस्‍थान विधान सभा का सदन और विधानसभा सचिवालय भी लोकसभा तथा अन्‍य विधान सभाओं की तर्ज पर डिजिटल हो गये है। उन्‍होंने बताया कि इस ई-विधान एप्‍लीकेशन से राज्‍य विधान सभा के सदस्‍यों और राज्‍य के अधिकारियों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधिगण, अनुसंधानकर्ता और आम नागरिकगण को विधान सभा से संबंधित विधेयक, रिर्पोटस, सदन के पटल पर रखे जाने वाले विधेयक, प्रश्‍न, बुलेटिन सहित अन्‍य कार्यवाही विवरण संबंधित सूचनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्‍ध हो सकेगी।
राजस्‍थान विधानसभा को डिजिटल बनाये जाने वाली इस महत्‍वपूर्ण परियोजना की अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने निरन्‍तर समीक्षा की है। श्री देवनानी के निरन्‍तर प्रयास और पहल से यह परियोजना सोलहवीं राजस्‍थान विधानसभा के तीसरे सत्र से आरम्‍भ हो सकी है।
यह परियोजना केन्‍द्र व राज्‍य सरकार के क्रमश: 60 व 40 के अनुपात में वित्‍तीय सहायता से पूरी हुई है। इसके तहत विधान सभा के सदन में विधायकगण की प्रत्‍येक सीट पर एक आईपैड लगाया गया है। परियोजना के तहत एक लैपटॉप मय प्रिन्‍टर भी विधायकगण को उपलब्‍ध करवाये जाने का प्रावधान भी है।
इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक के.के. शर्मा, प्रमुख संदर्भ व अनुसंधान अधिकारी विनोद मिश्रा, नेवा के नोडल अधिकारी नरेश जैन सहित विधानसभा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:हाईवे किनारे स्थित 61 विद्यालयों में बनेगी चहारदीवारी, डीएमएफटी बैठक में उपायुक्त का निर्देश।

rktvnews

आसियान-भारत माल व्यापार समझौता संयुक्त समिति की चौथी बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जदयू की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 नवंबर 25

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

Leave a Comment