RK TV News
खबरें
Breaking Newsआयुर्वेद

बागपत:10 नवंबर को धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बागपत/उत्तर प्रदेश 6 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से 10 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद के प्रति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार मैं संबंधित अधिकारियों के साथ आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग के तत्वाधान में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की स्मृति में प्रतिवर्ष धनतेरस पर्व को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है आयुष्मान आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 नवंबर 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस धनतेरस पर्व के अवसर पर *हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद* कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर इसे सफल बनाने के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा माoप्रधानमंत्री जी की प्रेरणा तथा माo मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश की मार्गदर्शन में विश्व अवसर पर आयुर्वेद पद्धति को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ावा देने तथा जन आरोग्य को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आम जन संदेश जन भागीदारी एवं जन आंदोलन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किये जाये।
जिसमें विद्यालयों/ महाविद्यालय में छात्र छात्रों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जाए पॉजिटिव वन विकसित किए जाने चित्रकारी प्रतियोगिता एवं विभिन्न नवाचारों पर प्रतियोगिता विभिन्न कार्य कर्मो का आयोजन करने व विद्यालय परिसर में आयुर्वेद के पौधे लगाए जाने के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों के लिए आयुर्वेद किसानों के मध्य राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड द्वारा विकसित 110 प्रकार के औषधि पौधों की खेती के संबंध में जागरूक किया जाए ओर औषधीय पौधों की खेती हर्बल कीट नियंत्रण की आयुर्वेदिक विधियों के बारे में किसानों को जागरूक किया जाए आयुर्वेदिक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए और अच्छे स्थानों पर आयुर्वेदिक पौधे भी स्थापित कराये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी ,जिला उद्यान अधिकारी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर :जिंदा कारतूस एवं पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जल शक्ति मंत्रालय ने 6 नदियों का बेसिन प्रबंधन करने के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना अन्तर्गत स्थापित मेसर्स सिद्धार्थ एंटरप्राइजेज का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

श्री राम मंदिर निर्माण को अन्य संस्थानों जैसे आईआईटी, इसरो के कुछ इनपुट के अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर और डीएसटी के कम से कम चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा तकनीकी रूप से सहायता प्रदान की गई है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भारत ने पिछले नौ वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

rktvnews

Leave a Comment