RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :आम बजट की भाजपा नेताओं ने की सराहना, संतुलित और विकसित भारत संकल्प को पूरा करने वाला बताया बजट।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत,विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक संजय टाईगर, मुन्नी देवी,सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2025-26 आम बजट को देश के 125 करोड़ जनता और देश को विकसित बननाने वाला सराहनीय बजट बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस साल का बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था के पाँचवे स्थान की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। जिस प्रकार हर वर्ग को आयकर स्लैब में छूट दी गई है। 12 लाख तक के आयकर में छुट दे कर मध्यम वर्ग के लोगो के लिए एक बहुमूल्य उपहार दिया,जिससे देश की जनता के अर्थव्यवस्था में विकास होगा और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को अवश्य पूरा करेगा।वह भारतीय अर्थशास्त्री के लिए अकल्पनीय है। मध्यम वर्ग के लिए तो बहुत ही शानदार बजट है। कृषि प्रधान देश में किसान क्रेडिट कार्ड की राशि पांच लाख करना, दाल दलहन, तेलहन मसाला में आत्म निर्भर भारत की योजना, यूरिया खाद कारखाना बनाने की घोषणा और किर्यान्वय पर जोर। महिला उधमी द्वारा खिलौना उधोग, युवा के लिए स्टार्टप के माध्यम से स्व रोजगार। श्रमिकों के कल्याण के लिए उधोग – व्यवसाय – कृषि विकास के द्वारा रोजगार उत्पन्न करना। बिधार्थी के लिए मेडिकल और आई आई टी में सीट बढाना, यानी समेकित – समावेशी बजट मोदी जी के नेतृत्व में एन डी ए गठबंधन सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सितारमण का ग्यारह वर्ष यह सुपर बजट है।
खासकर बिहार के लिए बल्ले बल्ले हो गया। मखाना उधोग बोर्ड की स्थापना के साथ साथ विकास की प्रधानता। किसानों, व्यवसाई, श्रमिक के लिए तीव्र गति से विकास की योजना है। पटना आईआईटी की सीट बढाने के साथ साथ होस्टल निर्माण यह बिहारी प्रतिभा का सम्मान है। तीन नये हवाई अड्डे के साथ साथ विकसित भारत संकल्प में विकसित बिहार की भूमिका तय की गई है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला जी को सुदृढ़ बजट के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए।

Related posts

गढ़वा:“सतत विकास की ओर एक और कदम” – गढ़वा में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड “बाल रंगमंच कार्यशाला “ का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं नृत्य का सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

rktvnews

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment