RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का आयोजन, नागरिकों की समस्याओं का प्रत्यक्ष संवाद।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 अप्रैल। शनिवार को जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-05 के सिद्धनाथ मंदिर प्रांगण में “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड पार्षद एवं आरा नगर निगम के जन्म/मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा नागरिकों के स्वागत से हुई, जिसमें उपस्थित नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा प्रमुख रूप से नाला निर्माण, जल निकासी, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन एवं पार्क निर्माण, छठ घाट निर्माण, नल-जल योजना की अधूरी आपूर्ति, बिजली संकट, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों की समस्याएं, तथा जलजमाव की समस्या को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं। विशेष रूप से मझौवा, बिंदटोली, धुरा मुहल्ला और तात्वा टोला क्षेत्र से नाला निर्माण, गली-नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सड़क चौड़ीकरण तथा अतिक्रमण हटाने जैसी मांगें रखी गईं। इसके अतिरिक्त, गर्मी को देखते हुए पानी की गंभीर समस्या, अधूरी नल-जल पाइपलाइन कार्य तथा समरसेबल पंप एवं सामुदायिक शौचालय की मरम्मत की भी आवश्यकता बताई गई।
संबंधित नागरिकों द्वारा भूमि अतिक्रमण, निजी जमीन पर नाले का पानी बहने से उत्पन्न कठिनाइयों एवं राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं पर भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि उक्त सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर,आगामी नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

पश्चिमी चंपारण, बेतिया:वीटीआर क्षेत्र में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं :जिलाधिकारी

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज आरा के कर्मी पांचवें दिन भी असहयोग धरना में बैठे रहे।

rktvnews

राष्ट्रपति कल अयोध्या का दौरा करेंगी।

rktvnews

होली के पकवानों का आयुर्वेदिक महत्व – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

रायपुर : उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में 3 शिकारी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment