RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

महिला कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई!एड्स के प्रति जागरूकता ही बेहतर उपाय:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।आज वर्ल्ड एड्स दिवस पर महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में एन एस एस यूनिट 1 और यूनिट 2 के वॉलिंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में छात्राओं में एडस के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने बताया कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है जिसके हो जाने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है जिसके कारण धीरे-धीरे मानव मृत्यु के मुख में चला जाता है।यह रोग असुरक्षित यौन संबंध, गलत ब्लड ट्रांसफ्यूजन आदि से होता है। यह रोग नहीं हो इसका सबसे बेहतर उपाय बचाव ही है।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा और डॉ राखी सिन्हा ने किया ।छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नाटक में बंटी कुमारी, माधुरी कुमारी , अमृता नंदिनी माधुरी कुमार साव, जूही कुमारी जागृति कुमारी ,सुप्रिया सिंह तथा अन्य छात्राओं ने अपने प्रतिभा का काफी सुंदर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षक कर्मचारी और छात्राएं भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Related posts

डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल की 7 कृतियों का विमोचन!समाज को ऐसे लेखकों-चिंतकों की जरूरत जो भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ें:संतोष चौबे

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 अक्टूबर 24

rktvnews

किशनगंज में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और उनके अधिकारी चला रहे हैं।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की लूट, चोरी एवं ठगी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई,1 करोड़ 43 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज में 30 सितंबर 24 से पहले होगा अभाविप का गठन : छोटू सिंह

rktvnews

Leave a Comment