RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में शामिल होने के लिए टीम हुई रवाना।

राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएँगे :प्रधानाचार्या, नीशू जायसवाल

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 30 नवंबर।प्रत्येक वर्ष की तरह इसबार भी बीएस डीएवी के विद्याथियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाया है। आज बी.एस.डीएवी के लगभग दर्जनभर खिलाड़ियों ने ‘डीएवी नेशनल स्पोर्टस’ में हिस्सा लेने दिल्ली के लिए कूच किया। विदित हो कि ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित ‘डीएवी नेशनल स्पोर्टस’ की विविध प्रतिस्पर्धाओं में चयनित हो चुके हैं।
02 दिसंबर से 04 दिसंबर, 24 तक आयोजित इस डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स बीएस डीएवी की ओर से बास्केट बॉल,बालिका वर्ग टीम में सृष्टि कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, वर्तिका, अनुष्का तथा श्रेया डीएवी, राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नेतृत्व करेंगी। यह खेल नई दिल्ली के नोयडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। विद्यालय की ‘योगा’ बालक वर्ग टीम में अमन कुमार, सत्यम कुमार तथा आर्यन कुमार डीएवी बिहार का नेतृत्व करेंगे। योगा का आयोजन यमुना स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में होगा। ‘जुडो’ टीम में शुभभ कुमार, राजशेखर तथा अंकित कुमार यादव डीएवी बिहार का नेतृत्व करेंगे। जुडो का यह मुकाबला खेल गाँव, नई दिल्ली में होगा।
प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने आजकी प्रार्थना सभा में सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और अपेक्षा जतायी कि सभी खिलाड़ी जीत का परचम लहरा कर डीएवी बिहार प्रक्षेत्र व बी.एस.डीएवी के साथ- साथ अपने परिजनों का भी मान बढ़ाएँगे । इन खिलाडियों को आज अवकाश प्राप्त कर रही शिक्षिका पुष्पा सिंह ने तिलक लगाकर इनके विजय की कामना की। यह पूरी टीम खेल प्रशिक्षिका किरण कुमारी, शिवा श्रोत्रीय तथा प्रशिक्षक कमलेश दूबे के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुई।

Related posts

नवादा:डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने छठ घाट पहुंच डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य।

rktvnews

ये देश है या माफियाओं का राजनीतिक तंत्र?

rktvnews

भोजपुर:हीट वेव एवं अगलगी की घटनाओं से बचाव तथा पूर्व तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए आधार ऑपरेटरों की क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है

rktvnews

लखीसराय:जीविका आयोजित महिला संवाद में प्रदर्शित हो रही महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की बानगी।

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

Leave a Comment