RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बूथों के सत्यापन और मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये नियुक्त।

बागपत/उत्तर प्रदेश 21 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट सह जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी शान्तिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत 50-छपरौली,51बड़ौत,52बागपत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों मतदान केन्द्रों / मतदेय स्थलों पर ए०एमएफ० के अन्तर्गत की जाने वाली मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर, शौचालय, छाया, जीर्ण शीर्ण आदि की व्यवस्थाओं का भौतिक रूप से सत्यापन किए जाने हेतु जनपद में 106 सेक्टर अधिकारियों आवंटित किए गए है जिनके साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं एवं भवनों की दशा का शत-प्रतिशत सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट / आख्या 22 जुलाई 2023 तक सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ।
जिले के सभी पोलिंग बूथ का सत्यापन करना है ताकि अगर कोई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो या किसी कारणवश बिल्डिंग परिवर्तन की आवश्यकता हो तो सेक्टर अधिकारी अपने पॉइंट में उल्लेखनीय करेंगे जिससे कि समय रहते मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण कर लिया जाए ।अगर बदलाव करना पड़ा तो आवश्यक सूचना जनप्रतिनिधियों को भी समय से दी जाएगी। और उनसे चर्चा और सहमति के बाद प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके । 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन की बूथों के सापेक्ष तैयारिया पूरी हो जाएगी।
इसमें सेक्टर ऑफिसर गंभीरता के साथ कार्य करें और अपनी रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, समस्त एसडीएम तहसीलदार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

अगस्त 2023 में 12.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 67.65 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरीडीह:जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले कंट्रोल कमीशन के चैयरमेन राजा बहुगुणा का निधन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment