RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में लंबित कार्यों की समीक्षा की तथा पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था, फाइलों के निस्तारण, लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रक्रियाओं की प्रगति की भी जांच की जो व्यक्ति लाइसेंस बनवाने आ रहे थे उनका लाइसेंस समय से बनवाए जाने के लिए निर्देशित किया, उन्होंने सारथी भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता को सुगम और त्वरित सेवाएं प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एआरटीओ राघवेंद्र सिंह, पीटीओ संदीप जयसवाल संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सोहरा बाजार से पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया।

rktvnews

लोहरदगा:भगवान बिरसा मुण्डा जयंती-सह-राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास मेला-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

भोजपुर:अनियमितता के कारण भोजपुर के चार उर्वरक प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्गाष्टमी पर की पूजा-अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment