RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राजद प्रदेश महासचिव ने की प्रेस वार्ता,राजद की आगामी चुनावी रणनीति पर की चर्चा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 जनवरी। आज बड़हरा प्रखंड मुख्यालय के पास मुखिया प्रतिनिधि परमा राय के मार्केट में राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
कॉन्फ्रेंस में आगामी चुनाव को लेकर राजद पार्टी की योजनाओं पर चर्चा की गई।
वार्ता में कहा गया की बड़हरा के हर पंचायत के गांव गांव जाकर हर बूथ पर तेजस्वी यादव की 17 महीनों के काम को और तेजस्वी की सरकार आने पर आम जनता को मिलने वाली उपलब्धियों को बताने का काम किया जाएगा।
1.जिसमें माई बहिन मान योजना के तहत माताओं बहनों को 2500 रुपया दिए जाएंगे।
2.वृद्धा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा।
3.प्रति माह 200 यूनिट फ्री
बिजली दी जाएगी।
नौजवानों को रोजगार की गारंटी।
4.गैस सिलेंडर 1000 के बदले 500 में दिया जाएगा।
तेजस्वी की सरकार बनते ही सभी योजनाओं पर काम किया जाएगा।
बड़हरा प्रखंड उपाध्यक्ष जयराम राय ने बताया कि तेजस्वी यादव के इन योजनाओं को हम बड़हरा के हर घर –घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि हमारी सरकार आने पर सभी योजनाओं के साथ साथ किसानों कि आय बढ़ाने का काम किया जाएगा।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नन्द जी यादव ने बताया कि तेजस्वी की सरकार बनते ही सभी योजनाओं को विस्तृत कर दिया जाएगा।जिससे तुंरत लाभ जनता को मिल पाएगा।
मटुकुपुर पंचायत मुखिया विजय राम ने बताया कि राजद की सरकार ने दलितों का उत्थान किया।
कोईलवर के अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने बताया राजद हर गरीब वंचितों की पार्टी है। आने वाले समय में युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान एकौना बीडीसी प्रतिनिधि रितेश सिंह, रामतपस्या राजद नेता, धर्मेन्द्र राय, मुकेश ठाकुर, आकाश पासवान, रिपू सिंह, रोहित सिंह , बिस्वजीत, छोटे सिंह, दीपू, बीटू,आकाश सिंह, रॉबिन, विवेक, शंकर साव, मो जमाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related posts

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में एचएएल की इकाइयों का दौरा किया; उसकी बढ़ती क्षमताओं की सराहना की।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में सैमसंग इण्डिया के सैमसंग इनोवेशन कैम्पस के दीक्षान्त समारोह-2024 में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में, संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से पासवा के प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की,कहा इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का है खतरा।

rktvnews

चाणक्य रक्षा संवाद 2025 का पूर्वावलोकन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

rktvnews

Leave a Comment