RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने वित्तीय परिणाम घोषित किए, जिसमें वर्ष 2021-22 में 14,953 करोड़ रुपये से वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई।

नई दिल्ली/24 दिसंबर।22 दिसंबर, 2023 को आयोजित वार्षिक आम बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई), राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रगतिशील प्रदर्शन द्वारा वित्तीय परिणाम घोषित किए। वर्ष 2021-22 में निष्पादित कार्य का मूल्य 14,953 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 19,309 करोड़ रुपए हो गया। 42.61 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाते हुए, राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में 332.53 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 474.22 करोड़ रुपए हो गया है। कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 98.34 प्रतिशत का सराहनीय सुधार दिखता है, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 113.29 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 224.70 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2021-22 में प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 11.00 रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 21.82 रुपए की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2020-21 में लाभांश का वितरण भी 34 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 67.47 करोड़ रुपए हो गया है अर्थात् 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर का लाभांश 6.55 रुपए। यह लाभांश अपने शेयरधारकों को मूल्य प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कुशल वित्तीय प्रबंधन के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित करता है, जिससे कंपनी उत्तर पूर्व क्षेत्र, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर पर विशेष महत्व देने के साथ ही सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास में स्थायी सफलता के पथ पर अग्रसर है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया! शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर : सूर्य भगवान की आराधना करने से मनुष्य को ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

गोपालगंज:लोकसभा चुनाव में अवैध नगदी, शराब और कीमती वस्तुओं के सीजर पर चुनाव आयोग की रहेगी सीधी नजर:जिलाधिकारी

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।

rktvnews

जम्मू पर ध्यान केंद्रित करने की आतंकवादी साजिश सफल नहीं होगी: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment