RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस कदमत फ़िलिपींस की राजधानी मनीला पहुंचा।

नई दिल्ली/14 दिसंबर।वर्तमान में चल रही लंबी दूरी की ऑपरेशन तैनाती के एक हिस्से के रूप में आईएनएस कदमत्त 12 दिसंबर 2023 को फ़िलिपींस की राजधानी मनीला पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ़िलिपींस के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।
पोर्ट कॉल के दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच व्यापक स्तर की सहभागिता बढ़ाने की योजना बनाई गई। इनमें पेशेवर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और क्रॉस डेक दौरे शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सहयोग को बढ़ाना तथा सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। इस यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों के दौरे और सामुदायिक आउटरीच/सामाजिक प्रभाव वाली गतिविधियों का आयोजन करने की भी योजना बनाई गई है।
मनीला से प्रस्थान के बाद दक्षिण चीन सागर में आईएनएस कदमत और फ़िलिपींस नौसेना के अपतटीय गश्ती जहाज बीआरपी रेमन अलकराज के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास आयोजित करने का भी कार्यक्रम है।
आईएनएस कदमत्त स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी समुद्री युद्धपोत है, जो अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी वेपन सूट से सुसज्जित है।

Related posts

मोटर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

एक गृहणी की नजर से!

rktvnews

9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलने वाले “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का हुआ शुभारंभ!जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम।

rktvnews

भारत के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को कोलंबिया में वृक्षारोपण अभियान के साथ वैश्विक गति मिली।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय: समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment