RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गुप्ता दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और कंबल वितरण का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जनवरी।आज सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय बैजनाथ रौनियार गुप्ता की सातवां और स्वर्गीय राम सवारी देवी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं कपड़ा व्यवसाय रहे स्वर्गीय बैजनाथ रौनियार गुप्ता की सातवें और स्वर्गीय राम सवारी देवी की दुसरी पुण्यतिथि पर पूर्व वार्ड पार्षद शैल कुमारी देवी वार्ड नंबर 21 गोला मोहल्ला आरा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि इस शहर के जाने-माने कपड़ा व्यवसाय एवं सामाजिक कार्यकर्ता मेरे दादा स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता एवं मेरी दादी स्वर्गीय राम सवारी देवी जिनका आज क्रमश सातवा और दूसरा पुण्यतिथि है इत्तेफाक की बात है की 25 जनवरी 2018 को मेरे दादा का निधन हुआ और 25 जनवरी 2023 को मेरी दादी का निधन हुआ इस उपलक्ष में हर साल इस दिन श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम होता है और इस साल भी दर्जनों लोगों के बीच में कंबल वितरण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उन्होंने बताया की स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने कपड़ा व्यवसाय के साथ-साथ 1978 में गोला मोहल्ला विकास समिति बनाकर मोहल्ले के नौजवानों को पढ़ने और शिक्षा के प्रति अलख जगाने का काम किया।दिल्ली से बर्तन जाजीम शादी विवाह में काम आने वाले बर्तन की खरीदारी करते थे जो मोहल्ले के लोगों के शादी विवाह में काम आता था। गरीबों गुरुबो के पक्ष में खड़ा रहे और बहुत सारे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन आरा भोजपुर के सचिव अधिवक्ता मनमोहन ओझा ने कहा कि स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद गुप्ता स्वर्गीय राम सवारी देवी की बहू शौल कुमारी देवी वार्ड नंबर 21 गोला मोहल्ला आरा नगर निगम की वार्ड पार्षद रही है और उनके पोता भी वार्ड नंबर 21 से पार्षद रहे और इस जिले के चर्चित वकील सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले गरीब गुरुबो की लड़ाई लड़ने वाले छात्र नौजवान किसान मजदूर की लड़ाई लड़ने वाले भाकपा माले के नेता अमित कुमार बंटी है।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता ने किया
श्रद्धांजलि सभा का संचालन अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी अधिवक्ता ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कंबल वितरण दर्जनों लोगों के बीच किया गया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में मनमोहन ओझा सचिव बार एसोसिएशन आरा भोजपुर ,भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, अधिवक्ता प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना जी घनश्याम दास गुप्ता ,शोभा देवी गुप्ता, कंचन देवी गुप्ता, किरण कुमारी गुप्ता, निशांत कश्यप, हनी गुप्ता, अनु कुमारी गुप्ता, मुस्कान कुमारी गुप्ता, अनुष्का कुमारी गुप्ता, कुमारी काव्य गुप्ता, श्रेयांश कुमार गुप्ता, गांधी कुमार आदि लोग शामिल थे।

Related posts

थानेदार को किया लाईन हाजिर।

rktvnews

भोजपुर:मेहंदी प्रतियोगिता के साथ टी एच पब्लिक स्कूलके बच्चों ने निकाली आकर्षक झाँकी।

rktvnews

रामगढ़:शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण।

rktvnews

पीआर 24×7 ने 25वीं वर्षगांठ पर उज्जैन सिंह को प्रेसिडेंट – मीडिया मॉनिटरिंग के रूप में किया प्रमोट।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘विकसित भारत और पूर्व सैनिक कल्याण’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

मोबाइल वेटनरी इकाइयों का लोकार्पण,पशुधन को मिलेगी त्वरित उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं।

rktvnews

Leave a Comment