RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वाहन चालकों एवं कंडक्टरों के नेत्रों की हुई जांच।

सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत बस स्टैंड, बेतिया के परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)25 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत शुक्रवार को बस स्टैंड, बेतिया के परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र जांच शिविर में विभिन्न बसों के सैकड़ों चालकों एवं कंडक्टरों के नेत्र की जांच की गयी एवं उन्हें चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी अरूण प्रकाश द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत चरणवार/तिथिवार विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन विभाग का उदेश्य दुर्घटना की संख्या में कमी लाना एवं सड़क सुरक्षा के नियमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि जन-जागरूकता के साथ-साथ यातायात नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन भी कराया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लायी जा सके।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी,अरूण प्रकाश सहित एमवीआई, इएसआइ, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सहित जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग।

rktvnews

आरा इमरजेंसी अस्पताल शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद नन्द के विचारों और आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया गया अवगत।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 की अवधि में हुआ विस्तार।

rktvnews

Leave a Comment