RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा जिला में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई।

वैशाली/बिहार 04 नवंबर।मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर जिलाधिकारी के द्वारा जिला में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए अभियान “अस्मिता” चलाया जा रहा है जिसके तहत 27513 महिलाओं का प्रपत्र 6 में आवेदन प्राप्त कर डिजिटाइज किया गया है।
‘युवा होने की जिम्मेवारी- लोकतंत्र में भागीदारी’ को मजबूत बनाने के लिए अभियान “पंख” के तहत 18-19 वर्ष के युवाओं का नाम जोड़ने के लिए चालीस हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है और प्रपत्र 6 में आवेदन प्राप्त कर डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
दिव्यांगजनों का नाम जोड़ने के लिए अभियान “सशक्त” चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बारह हजार से अधिक दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है और प्रखंडों में कैंप लगाकर इनका आवेदन भरवारा जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त किया जा रहा है।

Related posts

वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बिजवाड़ा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर( आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और 2 करोड़ 90 लाख की बिजवाड़ा में निर्माणाधीन पेय जल योजना का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अक्टूबर 25

rktvnews

सावन की पहली शिवरात्रि पर गूंज उठे शिवालय

rktvnews

प्रधानमंत्री और साइप्रस के राष्ट्रपति ने साइप्रस और भारत के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत समिति की बैठक हेतू हाई कोर्ट का आदेश।

rktvnews

Leave a Comment