RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाकुंभ: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक है महाकुंभ: गौतम अडानी

गौतम अडानी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)21 जनवरी।दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की, उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अदाणी की शादी पर सेलेब्रिटीज़ का महाकुंभ होगा? इस पर उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।
गौतम अदाणी सुबह तकरीबन 12:30 बजे इस्कॉन में पहुंचे जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।
उसके बाद वह नाव से संगम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। उन्होंने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।“
उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ प्रशासन एवं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
गौतम अदाणी इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि गौतम अदाणी ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आऱती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।

एक नजर

– मंगलवार को सुबह गौतम अदाणी पहुंचे प्रयागराज
– दोपहर 12.30 की इस्कॉन में ग्रहण किया प्रासा और की प्रसाद सेवा
– दोपहर बाद 1.20 वह संगम घाट पहुंचे, जहां से नाव उन्हें लेकर संगम स्थल तक गई
– तकरीबन 2 बजे वह बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की
– तकरीबन 2.30 पर गीता प्रेस के स्टॉल पर पहुंचे जहां पर गीता प्रेस के आऱती संग्रह का वितरण किया।
– उसके बाद श्री शंकराचार्य मंदिर विमान मंडप के दर्शन करने के उपरांत अहमदाबाद चले गए।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी की उपस्तिथि में मतदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों का सम्मान।

rktvnews

बागपत:फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

भरोसे की झलक बयां कर रही हैं, छायाचित्र प्रदर्शनी।

rktvnews

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment