RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: महिलाओं ने होली सेवियर चर्च में मनाया द होली संडे,की प्रार्थनाएं।

नए साल के प्रथम रविवार को सम्मान स्वरूप महिलाओं को दिया जाता है स्थान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)05 जनवरी। आज स्थानीय रमना मैदान के समीप स्थित द होली सेवियर चर्च मे महिलाओ ने महिला संडे बडे उत्साह से मनाया। चर्च मे नए वर्ष के आगमन पर प्रथम रविवार को महिलाओ को स्थान दिया जाता है आत्मिक और समाजिक रुप से महिलाऐ आगे बढ रही है पिता परमेश्वर की नजर मे उनका स्थान भी बराबरी का है।इस अवसर पर महिलाओ ने मिलकर विशेष प्रार्थना मे सामूहिक भजन सारी सृष्टि के मालिक तुम्ही हो सारी सृष्टि के रझक तुम्ही हो करते हे सादर प्रणाम, प्रभु महान विचारु कार्य तेरे कितने अद्भुत जो तुने बनाये गाया बाइबल पाठ पुजा,कविता, चंचल, निर्मला, बविता,रीकी ने किया। अपने प्रवचन मे चंचल कुमारी ने बताया शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है पर जो महिला ईश्वर का भय मानती है उसकी प्रतिष्ठा की जाती है। हमे अपने जीवन को प्रेम, नम्रता और संयम से सुशोभित करना होगा। वही रजनी मैडम ने बताया की हम महिलाओ को हर तरिके से आगे आना है कभी धबराना नही चाहिए। अच्छी सोच परिवार, समाज और देश के विकास मे महिलाओ को भाग लेना चाहिए। चर्च के अगुवो के प्रति हम महिलाऐ धन्यवादित जो हमे पहला मौका मिला। हर रुप से महिलाऐ सझम है उन्हे मौका बस मिलना चाहिए। इस अवसर पर पादरी अनिल जीउत ने महिलाओ को बधाई दिया की वे आगे बढे अपने रसोई की स्वच्छता पर ध्यान रखे और अच्छी सोच के साथ आगे बढते रहे।इस अवसर पर चंचल और गायत्री को सम्मानित किया गया इस अवसर पर राजेश, सोनू ,रामजी,दिवाकर लाल दास,कृष्णा ,पुजा,कविता, निर्मला ,रजनी ,सुनिता,रितु आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 मार्च 26

rktvnews

निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने ब्राजील के ब्रासीलिया में ‘निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना संबंधी निष्‍ठा और जनता का विश्वास के संरक्षण’ के विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

चतरा:टंडवा एनटीपीसी के उडान खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

औरंगाबाद:पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment