पाँच बर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित आधार पर सुनवाई कर निस्तारण करने के दिए निर्देश।
राजस्व अभिलेख प्राप्त करने में संबंधित व्यक्ति को ना हो कोई समस्या।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)20 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज तहसील बड़ौत का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रावलियों को व्यवस्थित और सुसंगठित रूप से रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निर्देशित किया कि पाँच बर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों की नियमित आधार पर सुनवाई सुनिश्चित की जाए और उनका शीघ्र, अति शीघ्र निस्तारण किया जाए।
उन्होंने शासनादेशों को गार्ड फाइल में व्यवस्थित रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आवश्यक संदर्भ के लिए आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने कहा कोई भी विरासत लंबित नहीं रहनी चाहिए, रियल टाइम में खतौनी दी जाए ,राजस्व अभिलेख संबंधित जनमानस को किसी तरह की कोई समस्या ना हो तहसील के आम जनमानस चक्कर ना काटे,जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।


