RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: उपायुक्त ने किया सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर डीआरडीए सभागार में चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 अगस्त।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर डीआरडीए सभागार में चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग कार्य का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सहायक आचार्य (6-8 वर्ग, गणित एवं विज्ञान) पद के लिए चल रहे काउंसलिंग को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्देशित किया कि सरकार का आदेश विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंड तथा नियुक्ति नियमावली के नियमों को शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बनाए गए हेल्प डेस्क द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

दस्तावेजों का किया जा रहा है सत्यापन

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ-साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों की जांच की जा रही है। ये दस्तावेज दो अलग-अलग फोल्डरों में क्रमवार जमा किये जा रहे हैं। जिन पर अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, विषय, पिता का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। दस्तावेजों की जांच के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो मौके पर ही सुधार का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन अंतिम निर्णय प्रशासनिक मानकों पर आधारित होगा। इसके अतिरिक्त दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन पत्र जारी किए जाएंगे और उन्हें संबंधित विद्यालयों में नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है। उपायुक्त के निर्देश पर शिक्षा विभाग और चयन आयोग समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि जिले के सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की बहाली जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

Related posts

भोजपुर:मारपीट करने व आग लगाने के मामले में दो गए जेल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:तहसील स्तर पर राजस्व एवं भूमि विवाद मामलों के निष्पादन हेतु पंचायतों के तहसील कैम्प दिवस का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया सदर प्रखंड के कई गांवों में जन संवाद,कहा – आरके सिंह सांसद निधि खर्च करने के मामले में फिसड्डी

rktvnews

विश्व युवा कौशल दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डाक सप्ताह अंतर्गत 08 अक्टूबर “फिलाटेली डे” के रूप में मनायेगा भोजपुर डाक प्रमंडल: पवन कुमार वर्मा

rktvnews

Leave a Comment