RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वैशाली:12 अक्टूबर को वैशाली जिला का 51वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

वैशाली/बिहार 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में वैशाली जिला स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई जिसमें वैशाली जिला स्थापना दिवस 12 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। वैशाली जिला 12 अक्टूबर 1972 को अस्तित्व में आया। इस बार जिला का 51वीं स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बैठक की शुरूआत में ही बता दिया कि यह 51वाँ स्थापना दिवस है इसलिए इसे विधिवत भव्य रूप दिया जाए। तैयारी के लिए समय कम बचा हुआ है इसलिए आयोजन को लेकर जो समितियां गठित की गई हैं उसके पदाधिकारी लगातार कार्य कर आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में सुबह में प्रभात फेरी से लेकर संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की सहमति बनी। जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह में 07:00 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात् 08:00 बजे अक्षयवट राय स्टेडियम से पदाधिकारियों के द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। जो हाजीपुर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। दिन के 10:30 बजे समाहरणालय सभागार में स्थापना दिवस समारोह का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर 51 दीप जलाये जायेगें। यहाँ पर स्वच्छता एवं पर्यावरण अधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। आईसीडीएस के द्वारा रंगोली बनायी जायेगी। इस अवसर पर ट्राई साईकिल का वितरण भी किया जायेगा। दिन में 02:00 बजे से अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में जिला प्रशासन एवं मीडिया एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन कराया जाएगा। सिविल सर्जन को सदर अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस सोसाईटी के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया।
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अक्टूबर को संध्या 05:00 बजे से अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूली बच्चे सहित जिला के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी भवनों को प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक भव्य रूप से सजाया जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर 12 अक्टूबर को जिला नियोजन पदाधिकारी को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र हाजीपुर में रोजगार कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

कोयल हुई मौन…! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

गढ़वा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज़ प्रतियोगिता के ब्लिट्ज़ सेमीफाइनल में शानदार जीत के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी।

rktvnews

चतरा:NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू।

rktvnews

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

rktvnews

Leave a Comment