RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू के राजौरी जिले में हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 जनवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू के राजौरी जिले में पिछले छह सप्ताह में तीन घटनाओं में हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के उद्देश्य से प्रभावित गांव का दौरा करने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया है।
टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें पशुपालन, खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विशेषज्ञों द्वारा भी सहायता की जाएगी।
टीम 19 जनवरी को दौरा शुरू करेगी और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत पहुंचाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने पर भी काम करेगी।
स्थिति के प्रबंधन और मौतों के कारणों को समझने के लिए देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की सेवाएं प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा तालाब का दौरा किया।

rktvnews

रायपुर : पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग।

rktvnews

मोतीहारी:रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, लोगों को रक्तदान करने को आगे आने की है जरूरत : डॉ पासवान

rktvnews

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

rktvnews

गिरीडीह:राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य शिलान्यास संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment