RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।आज भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अधिक से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी) को सभी वार्डों में नल जल योजना को शीघ्र क्रियाशील करने का सख्त निर्देश दिया। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता (बुडको) को उन सभी योजनाओं, जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, का अविलंब टेंडर निकालने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा), नगर आयुक्त (नगर निगम), कार्यपालक अभियंता (बुडको), सहायक अभियंता (बुडको) एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी (नगर पंचायत और नगर परिषद) उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अन्डर 17/19 खेकूद प्रतियोगिता 2023 के आयोजन संबंधी संयुक्त आदेश किए जारी।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: किंगफिशर और शाहाबाद हीरोज को दिया गया वॉक ओवर।

rktvnews

BRICS मंच पर बिहार की आपदा प्रबंधन उपलब्धियों की गूंज।

rktvnews

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लावारिस हालत में पड़े झोले में शराब बरामद।

rktvnews

सारण:मतदाताओं को ई वी एम से परिचित कराने हेतु एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलंत प्रदर्शन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण ने किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment