RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।राष्ट्रीय जनता दल का आरा सदर प्रखंड के गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव द्वारा किया गया।सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि, राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और आरा सदर के पूर्व विधायक मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने की। गंगहर पंचायत में आयोजित इस अभियान में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।मो. नवाज आलम ने राजद की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए सभी को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजद समाज के हर वर्ग के हितों के लिए समर्पित है।
जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि संगठन के माध्यम से आम लोगों के साथ जुड़ाव करके पार्टी को मजबूत बनाने तथा लालू यादव जी के विचार को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं।पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव ने कहा की यह अभियान समाज के हर वर्ग को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
सदस्यता अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिप सदस्य धनंजय यादव, भीम यादव, हरिफन यादव, चंदन, देव कुमार, कमलेश, बिजली राम, रामजी यादव, मुन्ना यादव, वीरेंद्र यादव, रंजीत यादव, करीमन राम, कृष्ण राम, राजेंद्र राम, रविशंकर पासवान, गजेंद्र पासवान, सद्दाम, जहांगीर खान, असलम, गुड्डू शर्मा, राजेश महतो, मनोज महतो, सरपंच चंदन प्रसाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे।

Related posts

हरित योग’ व्यक्तिगत और भूमंडलीय स्वास्थ्य दोनों को पोषित करता है: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

rktvnews

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:रोजगार मेला का हुआ उद्घाटन, भोजपुर के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं:लाल दास राय

rktvnews

लुप्त होती हरियाणा की अनमोल विरासत रागनी कला।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment