RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन।

उत्कृष्ट कृषि उत्पाद हेतु कुल 75 कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)16 जनवरी।उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार आत्मा चतरा के तत्वाधान में अनुमण्डल कृषि प्रक्षेत्र, तपेज चतरा में “जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन किया गया। मेला में विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र उज्ज्वल दास, विधायक चतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।मेला का उद्घाटन उपस्थित सभी माननीयों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मेला में कृषि एवं संबद्ध विभाग के साथ-साथ जेएसएलपीएस, बीज कम्पनियों, कृषि यंत्र की कम्पनियों, पीडीएमसी कंपनी, इफको कंपनी, बिरसा कृषक पाठशाला एवं इंडियन नर्सरी का स्टॉल लगाया गया।
मेला में जिले के सभी 12 प्रखण्डों के कृषक अपने-अपने कृषि उत्पाद के साथ उपस्थित हुए एवं उत्कृष्ट उत्पाद के लिए उन्हें क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार

बीरेन्द्र कुमार, पिता स्व० महेन्द्र साहू ग्राम अमगावों, पंचायत-पिरी, प्रखण्ड सिमरिया, जिला – चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार हेतु प्रथम पुरस्कार स्वरूप 25,000/- (पच्चीस हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया। बसंती पन्ना, पति विनय सेंगर, ग्राम खूँटीकेवाल कला, पंचायत-नावाडीह, प्रखण्ड-हंटरगंज, जिला चतरा को ‘जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार” हेतु द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 15,000/- (पन्द्रह हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया।अवध किशोर दांगी, पिता स्व० छेदी दांगी, ग्राम ब्रहमन्ना, पंचायत ब्रहमन्ना, प्रखण्ड-चतरा, जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार ” हेतु तृतीय पुरस्कार स्वरूप 10,000/- (दस हजार) रू० से पुरस्कृत किया गया।

जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार

मोहन प्रजापति, पिता अकलू प्रजापति, ग्राम सिदकी, पंचायत सिदकी, प्रखण्ड प्रतापपुर, जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार” हेतु प्रथम पुरस्कार स्वरूप 12,000/- (बारह हजार,भीम रजक, पिता झामन रजक, ग्राम दारियातु पंचायत दारियातु, प्रखण्ड-चतरा जिला चतरा को ‘जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृक्षक मित्र पुरस्कार” हेतु द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 7,000/- (सात हजार,विजय गंझू, पिता शंकर गंझू, ग्राम बाहागड़ा, पंचायत हेडूम, प्रखण्ड लावालौंग जिला चतरा को “जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ कृषक मित्र पुरस्कार” हेतु तृतीय पुरस्कार स्वरूप 5,000/- पाँच हजार रुपया से पुरस्कृत किया गया।
उत्कृष्ट कृषि उत्पाद हेतु कुल 75 कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया एवं 06 किसानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेला में लगभग 600 कृषक उपस्थित थे।
अनुमण्डल पदाधिकारी, चतरा,  अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद्, चतरा, विधायक प्रतिनिधि, चतरा विधान सभा क्षेत्र के साथ-साथ देवरिया पंचायत के मुखिया, इसके साथ कृषि एवं संबद्ध विभाग के पदाधिकारी यथा श्रीमति निकहत परवीन, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा के वैज्ञानिक दल एवं राजेश कुमार सिंह, प्रभारी उप परियोजना निदेशक, आत्मा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे रैन बसेरा का उद्घाटन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की परिवहन बसों में e टिकटिंग सुविधा के शुभारम्भ के साथ महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों का किया लोकार्पण।

rktvnews

उज्जैन:गंगा दशहरा पर्व के लिए घाटों पर विशेष सौंदर्यीकरण और लाइटिंग की जाए : कलक्टर

rktvnews

भोजपुर: आप पार्टी के स्थापना दिवस पर सदर अस्पताल में बांटी फल और मिठाइयां।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पाली के सोलर पंप का किया निरीक्षण!सोलर पंप की घटिया फिटिंग को देखकर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment