बक्सर विधायक सह पर्यवेक्षक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी प्रेस वार्ता में हुए शामिल।
जिले से हजारों कार्यकर्ता राहुल गांधी की अगवानी में होंगे शामिल।
गणेश परिक्रमा करने वालों का जिला कांग्रेस कमेटी नहीं स्वीकार करेगी टिकट: अशोक राम
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 जनवरी।आज बुधवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन,आरा में 18 जनवरी 2025 को पटना,बिहार की धरती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन की तैयारी को लेकर बतौर पर्यवेक्षक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, बक्सर सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया।
बतौर पर्यवेक्षक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी युद्धस्तर पर अपने नेता के स्वागत की तैयारी में दिनरात लगा हुआ हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश नेतृत्व को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि आगामी विधान सभा चुनाव में जिले से कम से कम दो सीट मिले इसके लिए जो संभव हो सकेगा किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी के स्वागत में जिले से हजारों कार्यकर्ता उस दिन पटना के लिए कुच करेंगे। उन्होंने पर्यवेक्षक से यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गणेश परिक्रमा करने वालों का टिकट भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी स्वीकार नहीं करेंगी। टिकट का वितरण हर हाल में पार्टी के संविधान में वर्णित प्रक्रियाओं के तहत ही किया जाय।
उक्त प्रेसवार्ता में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम, बतौर पर्यवेक्षक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, डॉ शशि कुमार सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, संतोष पाण्डेय, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रो अरुण सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, नागेन्द्र मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप ओझा, अफजल हुसैन, मनोज पासवान, घनश्याम चौधरी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

