RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मोतीहारी:लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता रैली।

मोतीहारी/बिहार 22 दिसंबर।लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत नई “चेतना- पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को चकिया प्रखंड मुख्यालय स्थित साभार में किया गया।
यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर मिशन शक्ति एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा शखी वार्ता का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत सहेंगे नहीं- कहेंगे -चुप्पी तोड़ेंगे, हर घर में अब आवाज उठेगी- बेटियां भी अब आगे बढ़ेगी, बेटी को मत समझो भार- जीवन का है यह अधिकार, एक बेटी वरदान है- बेटी ही देश की शान है, बेटियों को मत रखो तुम निरक्षर- बेटियां भी बनेगी बड़ी अफसर जैसी गगनभेदी श्लोगन के साथ
जीविका की दीदियों ने जागरूकता रैली निकाली।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता ने महिलाओ के साथ होने वाले लैंगिक असमानता एवं शोषण के प्रकार के बारे में समझाया तथा कन्या उत्थान योजना सहित महिला और लड़कियों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी। वही उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने बाल अधिकार , बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम सहित समाज में फैले अन्य बुराईयों को खत्म करने पर बल दिया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता, लेडिस सुपरवाइजर संगीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, हीना कौसर, सबिता भारती,जीविका बीपीएम सुमित कुमार राव, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर आकाश सिंह, एरिया कोऑर्डिनेटर रुपमणी कुमारी सहित सौ से अधिक जीविका दीदी शामिल हुई।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा: अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: राजद बड़हरा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:आरा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment