RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धर्म यात्रा महासंघ का स्थापना दिवस पूजन हवन कर मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी। 14 जनवरी को स्थानीय स्थान जोड़ा मंदिर जेल रोड में धर्म यात्रा महासंघ का 32 वां स्थापना दिवस समारोह पूजन हवन के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर विश्व कल्याण की कामना की गई ।इस अवसर पर धर्म यात्रा महासंघ के सारे सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता धर्म यात्रा महासंघ भोजपुर इकाई के अध्यक्ष मातादिन अग्रवाल भोजपुर इकाई के जिला मंत्री संतोष कुमार चौरसिया साह जिला मंत्री शत्रुघ्न प्रसाद कंवर प्रमुख सतीश कुमार केसरी कोषाध्यक्ष दीपक राज, राजेश तिवारी, राजेश उपाध्याय, मुन्ना जी एवं अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। जिला मंत्री संतोष कुमार चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा धर्म यात्रा महासंघ के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में धर्म यात्रा महासंघ का शिविर लगाया गया है। हमारी सनातन संस्कृति में महाकुंभ स्नान का बहुत ही बड़ा महत्व होता है।धर्म यात्रा महासंघ के अध्यक्ष माता दिन अग्रवाल ने भी कुंभ स्नान का विशेष महत्व को दर्शाया एवं सभी सनातनियों को एक बार कुंभ जाने का आह्वान किया ।मकर संक्रांति पर सभी सनातनी एवं शहर वासी को हार्दिक शुभकामना दी गई।धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार चौरसिया ने किया।

Related posts

19 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शाहपुर के पूर्व अधिकारी के निधन पर शोक।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची के विशेष गहण पुनरीक्षण एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मुर्शिदाबाद से कश्मीर तक – जिम्मेदार कौन?

rktvnews

फेस ऑथेंटिकेशन फीचर वाला पीएम किसान मोबाइल ऐप लांच।

rktvnews

आइए, हम कम से कम एक व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लें; यह विकसित भारत के लिए अहम योगदान होगा : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment