RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट,आरा के तत्वावधान में मनी पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी।14 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट,आरा के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे के स्मारक,आरा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजली दी गई, जिसमें आरा के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। युवा नेता श्रीधर तिवारी, लेखक एवं समीक्षक जितेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र दूबे, प्रो. नंदजी दूबे, समाजसेवी एवं पत्रकार भीम सिंह भवेश, वरीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, अधिवक्ता अनूप तिवारी, चंद्रमा दूबे तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. नंदजी दूबे ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिन्देश्वरी दूबे का जीवंत वर्णन किया। कृष्ण चंद्र दूबे ने अपने शब्दों में उनके साथ के कुछ संस्मरण को भी साझा किया जिससे उनके विचार और समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक उत्थान की उनकी सोच भी उजागर हुई। कार्यक्रम में सलेमपुर ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रांगण में संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 जनवरी 26

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने आदि कर्मयोगी अभियान के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

नवादा: डीएम और डीडीसी ने किया रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : अमेरिका से भी इलाज के लिए हेमचंद मांझी के पास आते हैं मरीज।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

Leave a Comment