RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी। मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दुबे की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ स्थानीय कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय शहीद भवन में आयोजित हुई ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने किया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम बिंदेश्वरी दुबे की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि किया। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि स्वर्गीय दुबे जी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून, न्याय, श्रम, शिक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य विभागों के मंत्री पद को सुशोभित करने वाले कुशल राजनेता और प्रखर वक्त थे। यह आम लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय और सर्व सुलभ जीवन पर्यंत रहे।जयंती समारोह में अशोक राम, शिवजी उपाध्याय, प्रो निर्मल कुमार सिंह, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, रजी अहमद, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा, डॉ आशुतोष ठाकुर, बीरेंद्र मिश्रा, पन्नग त्रिपाठी, घनश्याम उपाध्याय, रामानुज दुबे, शिव शंकर चौबे, मोहन दूबे,अब्दुल सलाम कुरैशी, प्रोफेसर अरुण सिंह, गजेंद्र चौधरी, घनश्याम चौधरी, सूर्य प्रकाश, डॉ भानु प्रताप सिंह उर्फ मुकुल, राकेश पाण्डेय, गोलू तिवारी, रितेश पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 12 अप्रैल 26

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर द्वारा चलाया जाएगा घर-घर स्वदेशी अभियान।

rktvnews

गिरीडीह : उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rktvnews

बक्सर:सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

बैंकॉक, थाईलैंड में आईएनएस कदमत्त।

rktvnews

Leave a Comment