
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को परंपरागत ढंग से चुरा दही का भोज पूर्व कर्नल राणा प्रताप सिंह द्वारा कराया गया तथा उपस्थित पंडित लोगों को अंग वस्त्र दान देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वर्षों पूर्व से आसपास के लोगों को चूड़ा दही गुड़ ,तिलकुट आदि का भोजन कराया जाता है। यह आयोजन खासकर पुरोहित और पंडितों के लिए होता है उन्हें संचित दान इत्यादि देने की परंपरा पहले से चलते आ रही है। यह धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम से ग्रामीण परिवेश में सामाजिक समरसता बनी है और सब लोग एक दूसरे से भाईचारा के साथ रहते आ रहे हैं। आज भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सभी शुभ कार्यों का शुभारंभ हो जाता है ।इसी खुशी में हम सभी आयोजन करते हैं।
