RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)22 मई।महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं का आकलन , उससे हुए लाभ और ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव के अवलोकन हेतु महिला संवाद कार्यक्रम गाँव-गाँव में जारी है l राज्य सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा 18 अप्रैल से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद के जरिए राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य भर में दो करोड़ महिलाओं के साथ संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजन के बढ़ते क्रम में महिला संवाद कार्यक्रम गुरुवार को लखीसराय जिला के बड़हिया, हलसी, चानन, लखीसराय सदर, और सूर्यगढ़ा में जारी रहा l लखीसराय सदर में राम ग्राम संगठन द्वारा मोरमा गाँव में एवं कृष्णा ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में , बड़हिया में नाव्जीवन ग्राम संगठन दवारा गंगा सराय गाँव में एवं शिवानी ग्राम संगठन दवारा खुटहा वेस्ट गाँव में , सूर्यगढ़ा में शांति ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में एवं सोनाली ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में , हलसी में क्रांति ग्राम संगठन द्वारा गेरुआ परसंदा गाँव में एवं सागर ग्राम संगठन द्वारा साड़माफ़ गाँव में तथा चानन में सलोनी ग्राम संगठन द्वारा कुंदर एवं किरण ग्राम संगठन द्वारा भलुई गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित फिल्म संवाद रथ के माध्यम से दिखा कर ग्रामीण महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जा रही है और इसके साथ-साथ लीफलेट और माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से जुड़कर अब तक लाभ प्राप्त की महिलाओं द्वारा अपने अनुभवों को साझा किये जा रहे हैं और समाज में आगे किस प्रकार का बदलाव चाहती हैं, इन सब के लिए अपनी आकांक्षाओं को सरकार तक रखने का काम कर रही हैं ताकि नए कानून, नई व्यवस्था, नई नीतियों का निर्माण कर सरकार पूरे गांव और समाज के लिए योजना बना सके और व्यवस्था में सुधार ला सके।
महिला संवाद में मुख्यमंत्री बालिका मेधावृत्ति योजना से लाभान्वित बड़हिया की निशा कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बालिकाओं को शिक्षित करने एवं आगे बढाने के लिए कई योजनायें चला रही है जिसमे चत्रावनो को मूल रूप से साईकिल योजना, पोशाक योजना और छात्रवृति योजना का लाभ उन्हें मिला है l लक्ष्मी को दसवीं पास करने पर दस हजार, बारहवीं पास करने पर पच्चीस हज़ार और स्नातक पास करने पर पचास हजार रुपये की राशी मिली है जिससे मेरा हौसला बढ़ा है और वो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं l संवाद कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने नौकरियों में आरक्षण एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद् दिया है l
महिला संवाद में महिलाएं एवं छात्राएं ने सरकार से विभिन्न प्रकार आकांक्षाएं एवं मांग रख रही हैं और गाँव को अब शहरों की तर्ज पर स्मार्ट गाँव बनाने का सुझाव दे रही हैं l वो चाहती हैं कि गाँव में पार्क हो, तालाब हो , खेल मैदान हो, जिम हो , बड़ा बाज़ार हो , शहर से गाँव के बीच सरकारी मिनी बस की सुविधा हो ताकि आवागमन सस्ता और सुलभ हो और अब तो महिला थाना की भी मांग हो रही है l छात्राएं चाहती हैं कि गाँव में अत्याधुनिक लाइब्रेरी हो जिसमें ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ ही कम्प्यूटर प्रशिक्षण की सुविधा हो ताकि छात्राओं को कैफे जाने की आवश्यकता नहीं पड़े।
कार्यक्रम के अंत में महिलाएं बाल -विवाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन , महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सामुहिक एकता प्रदर्शित करने और स्वरोजगार करते हुए महिला स्वावलंबन का संकल्प ले रही हैं।

Related posts

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया – रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:आरएसआरडीसी की 129 वी बोर्ड बैठक , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निम्बाहेड़ा-मगंलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ के लोन को स्वीकृति दी।

rktvnews

हरियाणा का खराब लिंगानुपात क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?

rktvnews

बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

चतरा: बालक एवं बालिका गृह में सामग्रियों का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment