RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना मकर संक्रांति महोत्सव।

जिलाधिकारी और डीडीसी संग वरीय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया महोत्सव का उद्घाटन।

अधिकारियों ने पतंगबाजी का लिया आंनद।

मकर संक्रांति पर आधारित लोक और कथक नृत्य ने मोहा सबका मन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 जनवरी।मकर संक्रांति के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में मकर संक्रांति महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी,उपविकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,लोक शिकायत एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई मकर संक्रांति की आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।जिला पदाधिकारी ने महोत्सव को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति के महत्व और इसकी सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डाला। नागरी प्रचारिणी के प्रांगण में आयोजित एयर बैलून शो और पतंग उत्सव ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। महोत्सव में प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, लोक संगीत, कथक और मकर संक्रांति पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। महोत्सव का समापन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन सांस्कृतिक विविधता और परंपरा का जीवंत प्रतीक बना।

Related posts

भोजपुर:”सहकारिता में सहकार” अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट।

rktvnews

उज्जैन:महाराष्ट्र की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायिका कु. नेतन शर्मा एवं प. उमेश शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या।

rktvnews

नवादा डीएम ने डेंगू की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

नवजात बच्ची को जिलाधिकारी ने दिया नाम।

rktvnews

Leave a Comment