RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव की तरह जन सुराज के उम्मीदवारों का जनता करेंगी चुनाव:pk

जनसुराज ने जनता को दिया पार्टी उम्मीदवार चुनने का अधिकार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)12 अक्टूबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जनता द्वारा किया जाएगा, ना कि किसी नेता या पार्टी के समूह द्वारा। यह एक अनूठी पहल होगी, जहां पहली बार भारत में किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय से होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई व्यक्ति या नेताओं का समूह उम्मीदवारों का चयन नहीं करेगा। अमेरिका की तरह, जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का चयन जनता करती है, ठीक उसी प्रकार जन सुराज में भी उम्मीदवार जनता द्वारा चुने जाएंगे।
प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका में, जब राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होता है, तो कोई एक व्यक्ति या पार्टी का अध्यक्ष यह तय नहीं करता कि डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस को टिकट मिलेगा। उम्मीदवार खुद को प्रस्तुत करते हैं, जनता और पार्टी के बीच जाकर अपनी बात रखते हैं, और अंत में जिसे जनता चुनती है, वही उम्मीदवार बनता है। आगे उन्होंने बताया कि बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, यहीं से एक नया आगाज होगा। मार्च से पहले जो भी लोग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मार्च से नवंबर तक जन सुराज के संस्थापक सदस्य और जनता मिलकर इन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे, और अंत में जिस पर जनता की मोहर लगेगी, वही जन सुराज का आधिकारिक उम्मीदवार बनेगा।

Related posts

आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के सर्वागीण विकास पर ध्यान दें: उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी

rktvnews

जयपुर:4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

उज्जैन:भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान के साथ निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद माह के प्रथम सोमवार की पंचम सवारी।

rktvnews

Leave a Comment